फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Leopard and bear fear

सनासर में तेंदुए ने हमला कर महिला को किया घायल

विज्ञापन
Leopard and bear fear
जिला अस्पताल में उपचाराधीन तेंदुए के हमले से घायल महिला - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पर्यटन स्थल सनासर में मंगलवार सुबह पानी भरने गई महिला को तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए पीएचसी कुद लाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन शमशाद के रिश्तेदार मोहम्मद चौहान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे शमशाद पानी लेने गई। वह जैसे ही जलस्रोत पर पहुंची, अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके इलाके में महीनों से तेंदुए ने आतंक मचाया है। इससे पहले उसने कई मवेशियों को निशाना बनाया है। दो दिन पहले ही उसके चार घोड़ों का शिकार किया, और सबकी मौत हो गई। इसके साथ ही कुछ सप्ताह पहले कई भेड़ों को भी मौत के घाट उतार दिया है। तेंदुए ने बक्करवाल समुदाय के लोगों का लाखों रुपये का शिकार किया है, और सरकार ने एक रुपया भी मुआवजा नहीं दिया। अब तेंदुआ जान का भी नुकसान करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंचैरी में भी तेंदुए ने एक बच्चे को मार दिया है। सनासर के जंगल पंचैरी के साथ मिलते हैं। हो सकता है कि यह वही तेंदुआ हो। वन्य जीव विभाग और प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना होगा, और इन हमलों को गंभीरता से लेना होगा। बक्करवाल समुदाय के अगर मवेशी मर जाते हैं तो उनके परिवारों का पालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed