फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Leopard and bear fear

बच्चे को शिकार बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने को लगाया पिंजरा

विज्ञापन
Leopard and bear fear
पंचैरी में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के कुलटैड पंचायत में सात वर्ष के बच्चे को शिकार बनाने वाले तेदुएं को पकड़ने के लिए वन्य जीव विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी राहत सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही सात वर्ष के बच्चे की जान गई है। अगर समय रहते तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया होता तो वह जीवित होता।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुलटैड पंचायत के सडल गांव में वीरवार शाम को सात वर्ष का सुरजीत अपनी बहन के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच तेंदुआ आया और सुरजीत को उठाकर अपने साथ ले गया। बहन ने इस बारे में अंदर खाना बना रही मां को बताया और फिर से शोर मचाकर गांववासियों को सूचित किया। गांववासियों ने सुरजीत की तलाश शुरू कर दी। रात के समय सुरजीत का क्षतविक्षत शव नाले के पास से बरामद हुआ। कुछ समय बाद पुलिस की टीम भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने मार्ग को बंद कर वन्य जीव विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों तक ग्रामीण मार्ग को बंद कर वन्य जीव विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन्य जीव विभाग को दी थी, लेकिन इनकी तरफ से उचित कदम नहीं उठाए गए। इससे पहले भी तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया था, लेकिन किसी की जान नहीं गई थी, लेकिन अब तेंदुए ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार को इसका उचित मुआवजा दिया जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए वन्य जीव विभाग की टीम शुक्रवार को पिंजरा लेकर पंचैरी पहुंच गई है। टीम ने तेंदुए को पकड़ कर पंचायत से दूर ले जाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीडीसी जसवीर सिंह और वन्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ कर गांव को राहत प्रदान की जाएगी। पिंजरा लगने के बाद ग्रामीण भी शांत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed