{"_id":"6a0e1fed78ae89556a096864","slug":"launch-of-the-third-season-of-the-banihal-cricket-cup-udhampur-news-c-202-1-udh1005-136178-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बनिहाल क्रिकेट कप के तीसरे सीजन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बनिहाल क्रिकेट कप के तीसरे सीजन का आगाज
Thu, 21 May 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 21 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
डीसी रामबन ने किया उद्घाटन, ''नशा मुक्त अभियान'' के तहत भिड़ेंगी 32 टीमें
उद्घाटन मुकाबला आरसीबी बनिहाल और खान ब्रदर्स के बीच खेला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास ने बुधवार को बनिहाल में बनिहाल क्रिकेट कप 2026 के तीसरे सीजन का उद्घाटन किया। इस बड़े खेल आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
उपायुक्त ने आयोजन समिति के सदस्यों फारूक अहमद, दानिश, बिलाल, मुनाजिर और रफीक के प्रयासों की सराहना की। पायुक्त मोहम्मद इलियास ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मुकाबला आरसीबी बनिहाल और खान ब्रदर्स के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एडीसी रामबन वरुणजीत सिंह, एसडीएम बनिहाल मोहम्मद नसीब और एसडीएम रामसू सय्यद मजहर हुसैन शाह आदि मौजूद रहे।