फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   langer news

Udhampur News: कटड़ा में भी सर्वे के बाद मिलेगा मालिकाना हक

विज्ञापन
langer news
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू स्थानिक ज्ञान आधारित भू सर्वेक्षण यानी नक्शा पायलट परियोजना की शुरुआत श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा के कटड़ा में भी शुरू की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग की ओर से इस पायलट परियोजना में शामिल अर्बन लोकल बॉडीज के तहत 26 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल किए गए हैं। इस परियोजना में जिला रियासी की श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र नगर पालिका कटड़ा भी शामिल की गई है। इस पायलट परियोजना के तहत धर्मनगरी कटड़ा का ड्रोन और सेटेलाइट से सर्वे किया जाएगा। इसके बाद जमीनी स्तर पर आधुनिक उपकरणों से सर्वे होगा। सारा डाटा सरकार की ओर से कंप्यूटरीकृत कर ऑनलाइन मोड पर डाला जाएगा और भूमि स्वामित्व को भूमि संबंधी कार्ड दिया जाएगा। इसका फायदा आने वाले वर्षों में भूमि मालिक को होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय मंत्रालय की ओर से श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा की एकमात्र नगर पालिका कटड़ा को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कटड़ा अति महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी की यात्रा करने को लेकर विश्वभर से सालाना एक करोड़ श्रद्धालु यहां आते हैं। इस पायलट परियोजना से कटड़ा का विकास होगा तो दूसरी ओर भूमि मालिकों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। इससे भूमि मालिक बैंकों से लोन व ऋण आदि लेकर विकास कर सकेंगे। विधायक ने राजस्व विभाग के साथ नगर पालिका कटड़ा, निदेशक सर्वे आदि की सक्रियता की सराहना की। इसकी बदौलत इस महत्वपूर्ण पायलट प्रोजेक्ट में कटड़ा नगर पालिका को शामिल किया गया है। इस मौके पर एडीसी रियासी, निदेशक सर्वे, एसडीएम कटड़ा पीयूष धौत्रा, नगर पालिका ईओ रजत अबरोल, तहसीलदार कटड़ा जितेंद्र सिंह, पीडीडी विभाग के अधिकारी एईई राजेश मेंगी, जल शक्ति विभाग के एईई दीपक महाजन के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed