{"_id":"6175a7326bfb9622f165b23a","slug":"landslide-udhampur-news-jmu246509631","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमनोत में भारी पत्थर के गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमनोत में भारी पत्थर के गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उधमपुर के विभिन्न स्थानों से हुए नुकसान की खबरें मिली है। इसी बीच मोंगरी तहसील के पंचायत दमनोत खोरगली में संजय कुमार पुत्र कपूर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
लोगों और पुलिस के कर्मचारियों ने संजय के परिवार को सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर अच्छे नागरिक होने का पैगाम दिया है। इस मकान में उनके दो बच्चे और पत्नी विद्या देवी भी उस समय मौजूद थीं, जिस समय पत्थर छत पर गिरे। हालांकि, वे सभी बाल-बाल बच गए। उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
संजय का कहना है कि यह नुकसान नई सड़क बनने से हुआ है। उन्होंने रोड बनने से पहले और बनाते समय भी बनाने वालों से कहा था कि यदि उनके मकान के पीछे सुरक्षा दीवार नहीं दी गई तो इससे उनके मकान को नुकसान हो सकता है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से एक बहुत बड़ा पत्थर उनके मकान की छत पर गिर पड़ा। जिससे उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। ताकि, वह दोबारा अपने मकान का निर्माण कर सकें।