{"_id":"69bdbbfdfba4d88ad8027200","slug":"landslide-thathri-road-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1218-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लगातार बारिश से ठाठरी–बोंजवाह मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लगातार बारिश से ठाठरी–बोंजवाह मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में पिछले तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच शुक्रवार दोपहर ठाठरी और बोंजवाह के बीच मुख्य सड़क पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे क्षेत्र का संपर्क कट गया है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण पहाड़ियों से पत्थर खिसककर सड़क पर आ गिरे। मलबा इतना ज्यादा है कि पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी रास्ता पार करना खतरनाक है। खबर लिखे जाने तक मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका था और स्थिति गंभीर बनी थी।
प्रशासन और संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थिति को पूरी तरह सामान्य होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।