फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   landslide in near mata temple katara

माता भवन में वीआईपी गेट के पास भूस्खलन

Sun, 13 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,कटड़ा Updated Sun, 13 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
landslide in near mata temple katara
कटड़ा में भ्‍ाूस्‍ख्‍ालन - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच धर्मनगरी में माता के भवन में पुलिस चौकी (वीआइपी गेट) के पास भूस्खलन हो गया। हालांकि, हादसे में किसी कि हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


बारिश के चलते माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की समस्याएं बढ़ गई हैं। दो दिन से कटड़ा से सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित है। भारी बारिश के चलते भवन में वीआईपी गेट के पास भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन


वैष्णो देवी भवन स्थित पुलिस स्टेशन के पास ट्रैक पर भूस्खलन से गेट नंबर 3,4 और 5 को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। वाशिंग घाट और गेट नंबर दो से यात्रियों को दर्शन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा शनिवार सुबह कुछ देर चलने के बाद दूसरे दिन भी ठप रही। शुक्रवार सुबह से ही त्रिकुटा की पहाड़ियों सहित भवन पर भारी बारिश हो रही है। घने काले बादल पूरे दिन छाए रहे।

खराब मौसम के चलते दर्शन के लिए आवाजाही करने वाले श्रद्धालु बारिश थमने का घंटों इंतजार करते रहे। हालांकि, भवन मार्ग पर शेड श्रद्धालुओं के लिए राहत भरे रहे।

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम तक करीब आठ हजार यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। बारिश के चलते धर्मनगरी के विभिन्न मार्गों और बस स्टैंड में जलभराव हो गया है।

धर्मनगरी में दो दिन से हेलीकाप्टर की एक भी उड़ान नहीं हुअई है। पहले से आनलाइन बुकिंग करा चुके यात्रियों को निराश होना पड़ा है। वहीं, बारिश के चलते चलते धर्मनगरी के कुछ इलाकों में नालियां बंद होने से पानी भर गया।


इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने पड़े। लोगों ने अलाव जलाकर भी ठंड से बचने का प्रयास किया। मौसम आगे भी ऐसा ही बना रहने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed