{"_id":"575c69b54f1c1b0e369c54d0","slug":"landed-on-the-road-for-electricity-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए दफ्तरों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए दफ्तरों का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
पानी और बिजली की किल्लत पर पैंथर्स पार्टी ने शनिवार को पीडीडी और पीएचई विभाग के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों में रैली निकालकर दोनों विभागों के कार्यालयों का घेराव किया।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यालय से रैली निकालकर दोनों विभागों और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। रैली बाजारों से होकर गुजरी। पैंथर्स ने पहले पीडीडी और फिर बाद में पीएचई विभाग के कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पैंथर्स प्रधान मनकोटिया ने कहा कि जब सरकार का गठन हुआ था, तब सरकार ने लोगों से हर सुविधा देने का वादा किया था, पर गर्मियों के आते ही लोगों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और बिजली की इतनी किल्लत है कि लोगों के पास सरकार के विरोध में खड़े होने के अलावा कोई और चारा ही नहीं बचा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज अगर कोई आम आदमी इन कार्यालयों में अपनी शिकायत लेकर आता है तो उसे विधायक की सिफारिश लेकर आने को कहा जाता है। उन्होंने ने विभाग में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया कि अगर आम आदमी के प्रति उनका यही रवैया रहा तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।