फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lab

निजी प्रयोगशाला में जांच करा सकेंगे आयुष्मान कार्ड धारक

विज्ञापन
lab
उधमपुर: जिला अस्पताल की इमारत तथा अस्पताल की लेबोरेटरी टेस्ट करवाते मरीज. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। आयुष्मान कार्ड से जिला अस्पताल में उपचार करवाने वाले मरीजों को अब अस्पताल में निजी प्रयोगशाला में जांच करवाने की भी सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल इसके लिए निजी प्रयोगशाला को टेंडर जारी करेगा।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के तहत सरकार मरीजों को अब जांच की भी सुविधा दे रही है। जिला अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, और डॉक्टर इन मरीजों को उपचार के लिए कई जांच करवाने को कहते हैं। लेकिन, कई जांचें ऐसी हैं, जिनकी सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है। मजबूरन मरीज को पैसे खर्च कर यह जांच बाहर किसी निजी प्रयोगशाला से करवानी पड़ती है। इससे मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब ये सभी टेस्ट बिना किसी परेशानी के अस्पताल में ही हो जाएंगे। इसके लिए मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। जिनके पास यह कार्ड होगा, वह टेस्ट के लिए सैंपल जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में देंगे। फिर इन सैंपलों को निजी प्रयोगशाला तक भेज दिया जाएगा। इसके लिए मरीजों को कोई राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए जिला अस्पताल एक निजी प्रयोगशाला को टेंडर जारी करेगा। मौजूदा समय में अस्पताल की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मरीजों को जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निजी लैब में किए जाने वाले 50 टेस्ट
यूरीन प्रोटीन क्रिएट रेशो, टी3टी4टीएसएच, एचबीए1सी, एस फेरीटिन लेबल, एपीटीटी, एस आई ई लेवल, आईजी ए एंटी टीटीजी लेवल, एस प्रोलेक्टिन लेवल, एएमएच लेवल, आरए क्वांटिटेटिव, सीआरपी क्वांटिटेटिव, पीएसए, लिपेस, विट डी3, सीपीके लेवल, विट वी12, एचबी इलेक्टरफोरेसिस, एफटी3 एफटी4 टीएसएच, ब्लड कल्चर, एचएवी आईजीएम, टार्च, डेंगू एनएस आईजीएस आईजीजी, सी3, सी4 कंपोनेंट, वेल फ्लेक्स, डी. डिमर, यूरिन कल्चर, जी6पीडी, आईजी एम एंटी एचसीवी, एलडीएच, एचईवी आईजीएम, प्रो बीएनपी, आइनोजड केल्श्यिम, 24 ऑवर यूरीन प्रोटीन, एस कोर्टिसोल, क्वारंटीफेरोन गोल्ड टीबी, एएनए, एडीए लेवल, आईजीजी आईजीएम सलमोनेला, सीएसएफ, एस प्रोटीन इलेक्टरफोरेसिस, एस सीयुरोप्लाजिम लेवल, आईपीटीएच लेवल, कर्योटाइपिंग, पीबीएफ, टीटी जीए लेवल, सीरम फास्फोरस, आरबीसी फोलेट और एस मैगनिजियम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed