फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kud Tulip Garden will open with cultural program at nine

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नौ को खुलेगा कुद ट्यूलिप गार्डन

विज्ञापन
Kud Tulip Garden will open with cultural program at nine
उधमपुर। कश्मीर की तर्ज पर पटनीटॉप के समीपवर्ती कुद में स्थापित ट्यूलिप गार्डन नौ मार्च को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसे प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से एकदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि सैलानी ट्यूलिप को निहारने के साथ ही संस्कृति का लुत्फ भी उठा सकें।
विज्ञापन

फ्लोरिकल्चर विभाग ने कश्मीर की तर्ज पर कुद में डेढ़ कनाल भूमि ट्यूलिप गार्डन तैयार किया है, जिसमें पांच किस्म के ट्यूलिप उगाए गए हैं। मौजूदा समय में ट्यूलिप तैयार हो चुके हैं और कुद की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरशोर से जारी हैं।
विज्ञापन

विभाग को 2021 में मिली सफलता
फ्लोरिकल्चर विभाग कुद में ट्यूलिप लगाने के लिए 2017 से प्रयास कर रहा है। इसमें कामयाबी 2021 में मिली है। अब ट्यूलिप गार्डन को नौ मार्च को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नौ मार्च को सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम लोक नृत्य व संगीत से संबंधित कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed