{"_id":"69a73b5ddc050903310c8309","slug":"kishtwar-youth-skill-teachers-training-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1164-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ के युवाओं को मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ के युवाओं को मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन
विज्ञापन
किश्तवाड़। प्रदेश सरकार ने मिशन यूथ कार्यक्रम के तहत किश्तवाड़ जिले में युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए पहल की है। इस योजना के अंतर्गत आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक अपनी विशेषज्ञता का लाभ स्थानीय युवाओं को देंगे।
सहायक निदेशक रोजगार ममता सुदर्शन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पेशेवरों के अनुभव का उपयोग कर युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करना है। इससे न केवल स्वरोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे बल्कि सतत आजीविका के अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि ये कदम किश्तवाड़ में कौशल विकास तंत्र को मजबूत करने और आर्थिक विकास के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगा। इससे सेवानिवृत्त शिक्षकों को समाज में पुनः सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा तो वहीं युवाओं का सशक्तीकरण होगा।