फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, Womens Held Protest, Yasmina Murder Case, SangramBhata

Udhampur News: महिलाओं ने प्रदर्शन कर आरोपी पति को फांसी देने की मांग की

विज्ञापन
Kishtwar, Womens Held Protest, Yasmina Murder Case, SangramBhata
तीन दिन पहले किश्तवाड़ में यासमिना बेगम की हत्या को लेकर महिलाओं ने आरोपी को फांसी देने की मांग
-किश्तवाड़ में संग्रामभाटा में शादी के 16 दिन बाद पत्नी की हत्या करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। तीन दिन पूर्व जिले के संग्रामभाटा में हुई यासमिना बेगम की हत्या से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। बता दें कि शादी के 16 दिन बाद पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या की थी। ।
संग्रामभाटा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को लगभग एक घंटे तक स्थानीय महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर विरोध कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस इस हत्या में कुछ गड़बड़ कर रही है। हत्यारे पति आमिर को जेल की सलाखों के पीछे डालना था और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की जानी चाहिए थी वहीं गांव के लोगों से पुलिस गवाही देने को कह रही है।
विज्ञापन

हालांकि उसके मां-बाप भाई बहन से पूछताछ की जाए। वारदात के समय आम लोग जो अपने घरों में सो रहे थे तो वे गवाही कैसे दे सकते हैं। गांव की महिलाओं का कहना है कि हम भी महिलाएं हैं। हमारी भी बेटियां और बहुएं हैं। हमारे साथ भी कोई इस तरह कर सकता है। हमारा गांव इस हत्या के बाद बदनाम हुआ है। ऐेसे में हम मांग करते हैं कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रभारी फिरदौस अहमद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां भी महिलाओं से कहा कि आप गवाही दें परंतु महिलाओं का कहना है कि गवाही उनके परिवार वालों से लें जो घर पर वारदात के समय मौजूद थे। उनसे पूछताछ की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed