फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, SDM Held Meeting. Machail Yatra

Udhampur News: एसडीएम ने मचैल माता यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
Kishtwar, SDM Held Meeting. Machail Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपमंडल मजिस्ट्रेट पाडर डॉ. अमित कुमार ने वार्षिक श्री मचैल माता यात्रा 2025 की तैयारियों और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वीरवार को मचैल का व्यापक दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने पार्किंग, परिवहन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सहित यात्रा व्यवस्थाओं के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की।

तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही और बेहतर सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। उन्होंने चिशोती पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया, जहाँ शटरिंग का काम पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में स्लैब ढलाई का काम शुरू किया जाना है। मचैल माता भवन में माथा टेकने के बाद उन्होंने भवन परिसर में स्लैब बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया जो तकनीकी टीम के समन्वय से पूरा किया गया। निरीक्षण के दौरान शिविर निदेशक मचैल तेजिंदर शर्मा, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भवन में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed