{"_id":"68828e13bb5464cf64074500","slug":"kishtwar-mla-sunil-sharma-padar-nagseni-macheil-mata-yatra-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-486-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विधायक ने मचैल माता यात्रा की व्यवस्थाएं जानी, जरूरी निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विधायक ने मचैल माता यात्रा की व्यवस्थाएं जानी, जरूरी निर्देश दिए
विज्ञापन
विधायक पाड-नागसेनी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने 25 जुलाई से
- नगर पालिका के ईओ को श्री गौरी शंकर मंदिर सरकूट में पर्याप्त मोबाइल शौचालय स्थापित करने को कहा
- उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पाडर-नागसेनी के विधायक व जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने मचैल माता यात्रा की व्यवस्थाओं की वीरवार को समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर एक विस्तृत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।
चर्चा के बाद विधायक ने नगर पालिका किश्तवाड़ के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को श्री गौरी शंकर मंदिर सरकूट में पर्याप्त मोबाइल शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए। बीडीओ पाडर को गुलाबगढ़ से मचैल मार्ग पर सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को आईटीआई किश्तवाड़ के पास उचित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने किश्तवाड़ से पाडर तक विशेष रूप से पथरनकी भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र में उचित सड़क रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने ग्रेफ अधिकारियों और एक्सईएन पीएमजीएसवाई को गुलाबगढ़ से चिशोती मार्ग तक स्टैंडबाय कर्मचारी और मशीनरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने विशेष रूप से छायादार क्षेत्रों में पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने और संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए जेपीडीसीएल की एक तकनीकी टीम यात्री भवन गुलाबगढ़ और मचैल में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एसएसपी और एआरटीओ किश्तवाड़ को श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए यात्रा अवधि के दौरान भारी वाहनों के समय में बदलाव की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को मेडिकल बूथों पर उचित दवाओं और डॉक्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विधायक को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।