{"_id":"686d6cb78833665d9401b499","slug":"kishtwar-mission-yuva-dc-held-meeting-udhampur-news-c-10-jmu1054-655832-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मिशन युवा के तहत 77 प्रस्तावों को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मिशन युवा के तहत 77 प्रस्तावों को दी मंजूरी
विज्ञापन
मिशन युवा के तहत किश्तवाड़ में डीएलआईसी की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। मिशन युवा के तहत जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की दूसरी बैठक मंगलवार को जिला विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मिशन के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई और उन्हें मंजूरी प्रदान की गई।
जिले में युवा उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कौशल और व्यवसाय विकास इकाई की ओर से सत्यापित कुल 77 आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी 77 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। जिला विकास आयुक्त ने जागरूकता शिविरों और मोबाइल पंजीकरण अभियानों के माध्यम से विशेष रूप से दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में आउटरीच प्रयासों को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि मिशन युवा का लाभ प्रत्येक पात्र युवा तक पहुंचे।
उन्होंने जिला नोडल अधिकारी और कार्यात्मक प्रबंधक को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में तेजी लाने को कहा। साथ ही एसबीडीयू स्तर पर उनका शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि लंबित आवेदनों पर बिना देरी कार्रवाई की जा सके।