फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar highway was closed for 19 hours

19 घंटे तक बंद रहा किश्तवाड़ राजमार्ग

Sun, 26 Oct 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Sun, 26 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
kishtwar highway was closed for 19 hours

शुक्रवार देर रात को बटोत से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित सकूबा इलाके में पस्सियां गिरने से किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। करीब उन्नीस घंटे तक राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। शनिवार को राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे मलबा हटाकर राजमार्ग को एकतरफा खोला गया। इस बीच हाईवे पर फंसे यात्री परेशानी रहे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे अचानक ही पस्सी गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। रात को ही राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


रात होने के कारण मार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं हो सका। शनिवार की सुबह प्रशासन ने मशीनरी को मौके पर भेजकर मार्ग को खोलने का काम शुरू करवाया। मलबा इतना ज्यादा था कि मलबे को हटाने में घंटों समय लगा। शनिवार शाम करीब चार बजे मार्ग को खोलने में कामयाबी मिल सकी। शनिवार की सुबह तक राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू उधमपुर से किश्तवाड़, डोडा और भद्रवाह के लिए रवाना हुए यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार बटोत के आसपास के इलाकों में लग गई। वहीं भद्रवाह, किश्तवाड़ और डोडा से उधमपुर व जम्मू के लिए यात्रियों को लेकर निकले वाहन जाम में फंस गए। सैकड़ों यात्रियों को घंटों मार्ग बंद रहने के कारण परेशानियों से जूझना पड़ा।


वहीं पुलिस के कर्मचारी और अधिकारी भी जाम के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। राजमार्ग के बंद होने के कारण किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा जाने वाले कुछ लोड कैरियर वाहनों को उधमपुर में ही रोक दिया गया। इसके अलावा जानकारी मिलने पर दोपहर के समय उधमपुर बस अड्डा से किश्तवाड़ के यात्री वाहन रवाना नहीं हुए। शाम करीब चार बजे राजमार्ग के खुलने के बाद यात्रियों के साथ वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed