फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, ABVP, Honor of Intelligent Students

Udhampur News: मेधावी छात्रों और एथलीटों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Kishtwar, ABVP, Honor of Intelligent Students
किश्तवाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मेधावी छात्रों और एथलीटों के लिए संगोष्ठी और सम्म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई ने मंगलवार को हाल ही में बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों और ताइक्वांडो व कलारीपयट्टू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय छात्र दिवस और एबीवीपी के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार और विशिष्ट अतिथि परिषद के राज्य सचिव सन्नक श्रीवत्स रहे। प्रोफेसर विक्रम शान ने सम्मानित होने वाले छात्रों और एथलीटों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विधायक शगुन परिहार ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आप सभी को बधाई देती हूं। एबीवीपी की यह पहल सराहनीय है। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देती हूं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्कृष्टता हासिल की।
विज्ञापन

सन्नक श्रीवत्स ने कहा कि एबीवीपी छात्रों को सशक्त बनाने और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। 2027 के लिए हमारा दृष्टिकोण नेताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने के हमारे समर्पण का प्रमाण है जो अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे। हमारा मानना है कि छात्रों में सकारात्मक बदलाव के वाहक, शिक्षा के प्रणेता और जिम्मेदार नागरिक बनने की क्षमता है। हम उन्हें उनकी पूरी क्षमता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed