फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra Yatra

Udhampur News: कटड़ा में खराब मौसम से हेलिकॉप्टर सेवा ठप, वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को परेशानी

विज्ञापन
Katra Yatra
धुंध की चादर में लिपटा त्रिकुटा पर्वत संवाद
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जम्मू के धर्मनगरी कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत पर छाए घने बादलों और कोहरे के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा की हेलिकॉप्टर सेवा सोमवार को दिनभर प्रभावित रही। खराब विजिबिलिटी के चलते कटड़ा से सांझी छत तक की सभी हेलिकॉप्टर उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही कटड़ा और भवन क्षेत्र में बादल छाए हुए थे, जिससे त्रिकुटा पर्वत की ऊंचाइयों पर घना कोहरा छा गया। इस खराब मौसम का सबसे अधिक असर उन श्रद्धालुओं पर पड़ा जिन्होंने हेलिकॉप्टर सेवा बुक की थी। विशेष रूप से बुजुर्ग, छोटे बच्चों वाले परिवार और बीमार श्रद्धालु इससे खासे प्रभावित हुए। दिल्ली से आए श्रद्धालु रमेश कुमार ने बताया कि हमने अपने बुजुर्ग माता-पिता के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था, लेकिन सुबह से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। अब हमें पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले कई श्रद्धालु दिनभर असमंजस में रहे। हेलीकॉप्टर सेवा रद्द होने से कुछ को अपनी यात्रा योजना रद्द करनी पड़ी, तो कुछ ने मजबूरी में पैदल चढ़ाई का रास्ता चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन की सलाह
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि मौसम में सुधार होते ही हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें या तो पूरा रिफंड दिया जाएगा या फिर उन्हें अगले उपलब्ध स्लॉट में समायोजित किया जाएगा। कटड़ा और भवन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, और हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिए गए हैं। ये हेल्प डेस्क यात्रियों को मौसम और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी लगातार उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed