{"_id":"6891162f7626f8fb49012945","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-rain-helicopter-service-shut-down-katra-news-c-309-1-sjam1002-102200-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में दिन भर रुक-रुक होती रही बारिश, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में दिन भर रुक-रुक होती रही बारिश, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालु रेनकोट पहनकर भवन की ओर रवाना होते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी, बारिश के बीच मां के जयकारे लगाए हुए भवन की ओर बढ़ते रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित त्रिकुटा पर्वत पर सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बावजूद माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही धुंध रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा पूरी तरह बंद रही।
बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु बरसाती, छातों और रेनकोट आदि पहनकर जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ते नजर आए। बारिश के बीच कटड़ा से भवन तक सभी प्रमुख मार्ग खुले रहे और यात्रा व्यवस्था सामान्य रूप से चलती रही। श्राइन बोर्ड और प्रशासन की ओर से सफाई व सुरक्षा के सभी इंतजाम रहे। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
हालांकि हेलिकॉप्टर सेवा बंद होने के कारण कई श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग, घोड़ा व पिट्ठू और पालकी का सहारा लेकर यात्रा करनी पड़ी। स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें। पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से चलें और अनावश्यक भीड़ से बचें। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बीच मौसम की मार के बावजूद आस्था की तस्वीरें दिल को छू लेने वाली रहीं।
विज्ञापन
कटड़ा से भवन तक पूरा मार्ग श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा दिखा। कक्षा मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिनभर लगभग 25,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन पहुंचे थे। सोमवार को शाम चार बजे तक लगभग 13,200 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।