{"_id":"687bf1a7af772738e1016740","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-helicopter-service-suspend-katra-news-c-309-1-sjam1002-102142-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश व धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश व धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा
विज्ञापन
धुंध की चपेट में मां वैष्णो देवी का दरबार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर परेशान करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध और लगातार हो रही बारिश के चलते मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जाने वाली हेलिकॉप्टर सेवा बीते कई दिनों से प्रभावित चल रही है। दृश्यता में कमी के कारण हेलिकॉप्टर उड़ानों को सुरक्षा कारणों से स्थगित करना पड़ रहा है। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि हर साल लाखों श्रद्धालु कटड़ा से त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आते हैं। सामान्य परिस्थितियों में जो श्रद्धालु शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं या समय की बचत करना चाहते हैं, वे हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ उठाते हैं लेकिन बारिश और धुंध ने इस विकल्प को फिलहाल असंभव बना दिया है। हेलिकॉप्टर सेवा बंद होने के कारण श्रद्धालु वैकल्पिक साधनों जैसे घोड़ा, पिट्ठू, पालकी और पैदल चलकर मां के दरबार की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
उमस और भारी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवक सभी ''जय माता दी'' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने सभी मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खुले रखे हैं। सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से रास्तों की सफाई, प्राथमिक चिकित्सा, पानी की उपलब्धता और दिशा-निर्देश देने वाले वालंटियरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है जिससे यह तय नहीं है कि हेलिकॉप्टर सेवा कब तक सामान्य हो पाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता पड़ने पर पहले से बुक की गई हेलिकॉप्टर सेवा के विकल्प के रूप में अन्य साधनों की तैयारी रखें।
श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की अपील बारिश से बचाव के लिए छतरी, रेनकोट व पॉलिथीन रखें। बुजुर्ग एवं बीमार यात्री यात्रा से पहले चिकित्सकीय परामर्श लें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा तक पहुंचने की यह यात्रा भले ही इस समय कुछ कठिन हो लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह हर चुनौती को छोटा कर देता है। हर तरफ भक्तों की यही पुकार गूंज रही है जय माता दी!