{"_id":"68964e9c8a4555316800db58","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-helicopter-service-run-for-three-hours-katra-news-c-309-1-sjam1002-102217-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में साफ रहा मौसम, हेलिकॉप्टर सेवा तीन घंटे जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में साफ रहा मौसम, हेलिकॉप्टर सेवा तीन घंटे जारी रही
विज्ञापन
अर्धकुंवारी मंदिर के बाहर शुक्रवार की सुबह आराम करते हुए श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रक्षाबंधन पर्व से पहले यात्रा में दर्ज की गई गिरावट, शुक्रवार शाम चार बजे तक 7,800 श्रद्धालु भवन की ओर हुए रवाना
- दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहने के कारण यात्रा सामान्य रूप से चलती रही। लगभग तीन घंटे तक हेलिकॉप्टर सेवा भी सुचारु रूप से संचालित रही जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से भवन तक पहुंचने का अवसर मिला।
दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए और त्रिकुटा पर्वत पर हल्की धुंध के साथ तेज हवा चलने लगी। परिणामस्वरूप हेलिकॉप्टर सेवा बाधित हो गई और श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़ा, पिट्ठू या पालकी का सहारा लेकर भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। सभी यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खुले रहे
रक्षाबंधन पर्व से पहले यात्रा में गिरावट दर्ज की गई है। यात्रा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को करीब 12,100 श्रद्धालुओं ने भवन पर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए जबकि शुक्रवार को शाम चार बजे तक मात्र 7,800 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर प्रस्थान किया था।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पल-पल बदलते मौसम को देखते हुए यात्रा की तैयारी के साथ ही आवश्यक सामान जैसे बरसाती, गर्म कपड़े और जरूरी दवाएं साथ रखें ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।