{"_id":"6897a551fb0c26972502bc96","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-helicopter-service-available-three-hours-katra-news-c-309-1-sjam1002-102222-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुबह चार घंटे जारी रही हेलिकॉप्टर सेवा, दोपहर बाद बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुबह चार घंटे जारी रही हेलिकॉप्टर सेवा, दोपहर बाद बंद
विज्ञापन
कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- माता वैष्णो देवी की यात्रा सामान्य रूप से जारी, बैटरी कार और रोपवे सेवा उपलब्ध रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रक्षाबंधन वाले दिन शनिवार को माता वैष्णो देवी की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। दोपहर तक मौसम साफ रहने के चलते श्रद्धालुओं को सुबह लगभग चार घंटे हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध हुई। दोपहर बाद त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के जमघट के कारण हेलिकॉप्टर सेवा को स्थगित करना पड़ा।
बादल छाए होने से लगातार ठंडी हवा चलती रही। जिस तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है उम्मीद है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान एक बार फिर से बारिश का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को बैटरी कार सेवा के साथ ही रोपवे केबल कार सेवा आम दिनों की तरह उपलब्ध रही। श्रद्धालु इन सेवाओं का लाभ उठाते हुए लगातार अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।
श्रद्धालु जहां अर्धकुंवारी मंदिर परिसर में पवित्र व प्राचीन गर्भ जून गुफा के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं तो वहीं मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद लगातार भैरव घाटी रवाना हो रहे हैं। वहां पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट देखने को मिल रही है। भीड़ न होने की वजह श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। फिलहाल मां वैष्णो देवी यात्रा के सभी मार्ग सुचारु हैं। सभी मार्गो पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान तैनात हैं और यात्रा पर लगातार निगाह रखे हुए हैं।