फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Vaishno Devi Yatra, 17th Day Stopped, Pilgrim Reach Katra

Udhampur News: 17वें दिन बंद रही यात्रा, श्रद्धालु पहुंच रहे कटड़ा

विज्ञापन
Katra, Vaishno Devi Yatra, 17th Day Stopped, Pilgrim Reach Katra
मां वैष्णो देवी के दरबार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए। संवाद - फोटो : विद्यालय
- होटलों व सरायों में डेरा जमाए भक्तजन बोले, मां के दरबार के दर्शन किए बिना घर नहीं लौटेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में माता वैष्णो देवी की यात्रा 17 दिन से बंद है। इसके बावजूद देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। जिन श्रद्धालुओं ने कई महीने पहले रेल टिकट की बुकिंग करवा रखी है, वे मां के दरबार के दर्शन की उम्मीद लेकर तय समय पर कटड़ा पहुंच रहे हैं।
कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि जब तक यात्रा दोबारा शुरू नहीं होती वे घर नहीं लौटेंगे। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कई दिनों से यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वे माता रानी के दर्शन किए बिना लौटने का विचार नहीं कर सकते। स्थानीय होटल और धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं ने अस्थायी रूप से डेरा डाला हुआ है। कुछ श्रद्धालु तो दर्शनी ड्योढ़ी तक माथा टेककर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

वे जल्द यात्रा बहाल होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं बाजारों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। रेलवे प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की बुकिंग पहले से हो चुकी थी वे श्रद्धालु धर्मनगरी कटड़ा में आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित घोषित किया जाएगा यात्रा को दोबारा आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed