फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Trikuta Mountain, Helicopter Service Suspend, Yatrta Continue

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर छाया कोहरा, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
Katra, Trikuta Mountain, Helicopter Service Suspend, Yatrta Continue
त्रिकुटा पर्वत धुंध की चपेट में श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते हुए - फोटो : mathura
-पैदल यात्रा, घोड़ा, पिट्ठू या पालकी का सहारा लेकर श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शन के आने वाले श्रद्धालुओं को वीरवार मौसम साफ होने से राहत मिली। वहीं त्रिकुटा पर्वत पर घना कोहरा छा जाने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। पैदल और अन्य पारंपरिक साधनों से श्रद्धालु यात्रा कर मां के भवन में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
हिमकोटि मार्ग पर बैटरी कार सेवा तो चालू रही लेकिन वह भी सीमित यात्रियों को ही सुविधा दे सकी। शेष श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग और साधनों जैसे पैदल यात्रा, घोड़ा, पिट्ठू या पालकी का सहारा लेकर माता रानी के दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए। दोपहर को मौसम ने करवट ली लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धालु कठिनाइयों को भुलाकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि कोहरे और ठंडी हवाओं के बावजूद उन्हें भवन पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि आस्था में बहुत ताकत होती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए गए। मार्गों पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से सभी यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक ऊपरी क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई है। खासतौर पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed