फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Strike of Cleanness Workers

Udhampur News: धर्मनगरी में सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

विज्ञापन
Katra, Strike of Cleanness Workers
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। बीते दो-तीन दिनों से उधमपुर के साथ अन्य जगहों पर सफाई कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। वहीं धर्मनगरी कटड़ा में भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे कटड़ा में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
हालांकि नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ ही निजी कंपनी के कर्मी डोर-टू डोर कचरा उठाने का काम कर रहे हैं। मुख्य बस अड्डे और मुख्य बाजार व वाणगंगा मार्ग आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर आम दिनों की तरह बुधवार को भी नियमित सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाया। मगर अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कटड़ा की सफाई करने में नगर पालिका को मुश्किलें पेश आने लगी हैं।
विज्ञापन

गलियों में कूड़े के ढेर लगने होने से देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय निवासियों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी चली तो व्यवस्था चरमरा सकती है। मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार जारी है तो दूसरी ओर श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो गई है। श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पूरी करने के बाद माता वैष्णो देवी के भवन की ओर रुख करेंगे। इसलिए कटड़ा की सफाई व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर नगर पालिका के साथ प्रशासन को अभी से ही गंभीर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन कटड़ा के प्रधान जोश ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आश्वासन पर वह अपने अन्य साथियों के साथ श्रीनगर रवाना हो रहे हैं ताकि मसले का हल निकल सके।
कटड़ा नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल ने बताया कि फिलहाल सफाई व्यवस्था संतोषजनक बनी हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed