{"_id":"688e77b743878bd6d901fee9","slug":"katra-smvdu-wakathone-katra-news-c-309-1-sjam1002-102195-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वॉकथॉन के साथ विकसित भारत 2047- युवा कनेक्ट कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वॉकथॉन के साथ विकसित भारत 2047- युवा कनेक्ट कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एमएमवीडीयू) ने एक अगस्त को उत्साह के साथ विकसित भारत 2047-युवा कनेक्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एसएमवीडीयू के छात्रों और एसएमवीडी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रतिभागियों की वॉकथॉन के साथ हुई।
समन्वयकों डॉ. वरुण दत्ता और डॉ. राजीव कुमार ने युवा कनेक्ट कार्यक्रम के उद्देश्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने छात्रों को आगामी गतिविधियों की विस्तृत शृंखला में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसमें नशा मुक्त भारत अभियान और विकसित भारत 2047 पर पोस्टर प्रतियोगिताएं, शारीरिक गतिविधियां, मेरा भारत पंजीकरण अभियान, विकसित भारत वाद-विवाद प्रतियोगिता, नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता रैली, युवा संसद, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने सभा को संबोधित किया और विकसित भारत 2047 के विजन पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को सभी प्रस्तावित पहलों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. आरके मिश्रा, छात्र कल्याण के डीन, और प्रो. बलबीर सिंह ने भी कार्यक्रम के दौरान बात की और राष्ट्रीय विकास में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। संवाद