फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, shrine board, hostel mess

Udhampur News: श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलीटों के लिए खुली हॉस्टल मेस, 100 से अधिक खिलाड़ियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

विज्ञापन
katra, shrine board, hostel mess
कटड़ा। अब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन मिलेगा। इसके लिए शनिवार को आधुनिक हॉस्टल मेस का उद्घाटन आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में किया गया। सुविधा का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने किया।
विज्ञापन

मेस में विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े 100 से अधिक खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। शारीरिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मेन्यू को श्राइन बोर्ड के योग्य पोषण विशेषज्ञ की ओर से वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों की फिटनेस, ऊर्जा स्तर और प्रदर्शन क्षमता में सुधार हो सके।
विज्ञापन

सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि यह पहल श्राइन बोर्ड की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बेहतर पोषण खिलाड़ियों की सहन शक्ति, रिकवरी और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह पहल श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में शुरू की गई है जिसका लक्ष्य क्षेत्र में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विकास कर युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने श्राइन बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पित एवं आधुनिक मेस से प्रशिक्षण व्यवस्था और खेल प्रदर्शन को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed