फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, religious, devotte

Udhampur News: धर्मनगरी में प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम... मौसम सुहावना, श्रद्धा संग बढ़े कदम

विज्ञापन
katra, religious, devotte
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने के लिए मिला। दिनभर बादलों और सूर्य देव के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी और तपती धूप से राहत मिली। हल्की ठंडी हवाओं ने मां के दरबार की ओर बढ़ते भक्तों के जोश को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा दी जाने वाली तमाम सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहीं। कटड़ा से सांझीछत के लिए हेलीकॉप्टर, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार और भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा का श्रद्धालुओं ने भरपूर लाभ उठाया। साथ ही पारंपरिक घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं भी सुचारू रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम 6 बजे तक करीब 14,500 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। श्रद्धालु जयकारों के साथ मां के भवन की ओर बढ़ते रहे। मुख्य चौक से लेकर बाणगंगा तक यात्रियों की काफी चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं का कहना है कि मौसम के साथ देने से चढ़ाई चढ़ना काफी सुगम हो गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed