फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, rain, vaishno devi

Udhampur News: बारिश के बीच साढ़े 23 हजार श्रद्धालु भवन गए, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
katra, rain, vaishno devi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार सुबह से दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी जारी रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ और धूप खिली। शाम को फिर त्रिकुटा पर्वत काली घटाओं से घिर गया। इसके बावजूद श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ते रहे। शाम 6 बजे तक करीब 23,500 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर चुके थे।
खराब मौसम का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर भी देखने को मिला। सुबह कुछ उड़ानें संचालित होने के बाद दिनभर सेवा बाधित रही जिससे श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालुओं को पैदल या वैकल्पिक साधन से यात्रा जारी रखनी पड़ी। मंगलवार रात में हिमकोटी यात्रा मार्ग पर पहाड़ों से पत्थर आ गए।
विज्ञापन

विशेष रूप से अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि सुबह छह बजे श्राइन बोर्ड और प्रशासन की टीम ने मार्ग की सफाई और मरम्मत का कार्य तेजी से किया जिसके बाद दोबारा रास्ते को खोल दिया गया और यात्रा सुचारु रूप से शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य सभी व्यवस्थाएं जारी रहीं। पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा मार्ग पर प्रमुख सुविधाएं लगातार उपलब्ध करवाई गईं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा जिसे देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed