{"_id":"68b89c3bf94aa071d90e57a6","slug":"katra-rain-continue-peoples-terrify-life-effected-katra-news-c-309-1-sjam1002-102334-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। इससे बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जगह-जगह भूस्खलन के मामले सामने आने के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से बार-बार मुनादी कर लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मलबा जमा होने और पहाड़ियों से चट्टानें गिरने के चलते मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए असुरक्षित माना गया है।
वहीं कटड़ा के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में दुकानें और होटल बंद पड़े हैं। श्रद्धालु जो पहले से कटड़ा और जम्मू में ठहरे हुए हैं अब मौसम सुधरने और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारियों, घोड़े-खच्चर चालकों और छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। संवाद