{"_id":"684b30576ee0f384cc0044b8","slug":"katra-protest-katra-news-c-309-1-sjam1002-101991-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में जल संकट गहराया, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में जल संकट गहराया, लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
पानी की किल्लत को लेकर नारेबाजी करते युवा।
-जल शक्ति विभाग कार्यालय के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा की पंचायत आरली और शहर के वार्ड नंबर 10 व वार्ड आठ सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी में जल संकट गहरा गया है। पानी की भारी किल्लत को लेकर वीरवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
पानी की आपूर्ति लगातार बाधित रहने और प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान न मिलने से परेशान नागरिकों ने जल शक्ति विभाग कार्यालय का रुख किया और वहां प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे। उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने जल आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल करने की मांग की।
स्थानीय निवासियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके घरों में एक बूंद पानी नहीं आया है जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की अनुपलब्धता से बच्चे और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के एईई दीपक महाजन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि यह समस्या हर साल गर्मी में जल स्रोतों पर बढ़ते दबाव के कारण होती है। विभाग इस समस्या से निपटने के लिए सक्रिय है। आगामी तीन दिन के भीतर जल आपूर्ति एक दिन गांव वालों को दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर पानी की आपूर्ति नहीं की तो वे दोबारा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि पानी की सप्लाई के लिए वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था की जाए और पुराने पंपों और पाइपलाइन की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जाए।