फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra Peoples React On Seizefire

Udhampur News: युद्ध विराम के बाद कटड़ा के लोगों व व्यापारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
Katra Peoples React On Seizefire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। भारत-पाक के बीच युद्ध विराम की घोषणा से धर्मनगरी में कारोबारियों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कटड़ा समेत रियासी जिले सकारात्मक माहौल देखा गया। बता दें कि दोनों देशों के बीच कुछ चल दिन गोलाबारी से लोग भयभीत थे। व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
हाल ही में पैदा हुए हालात के कारण तीर्थयात्रा और पर्यटन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन युद्ध विराम की खबर ने सभी को राहत प्रदान की है। व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। कटड़ा व्यापारी संघ होटल व रेेस्तरां के उपध्यक्ष वीरेंद्र केसर, होटल संचालक अरुण शर्मा, प्रताप कृष्ण और भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि कारोबार लगातार घाटे में जा रहा था। माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आई। युद्ध विराम की घोषणा ने अब सभी को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की है। पूजा देवी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चों का बचपन गोलियों और धमाकों के साये में बीते। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट ने उम्मीद जगाई है कि अब हालात सुधरेंगे। स्थिति सामान्य होते ही तीर्थयात्रा की संख्या में फिर से इजाफा होगा। वहीं माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जैसे ही युद्धविराम प्रभावी होता है। सुरक्षा की स्थिति बेहतर होती है हम यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं फिर से शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने युद्ध विराम की घोषणा का स्वागत किया है। कुछ संगठनों ने इसे एक कूटनीतिक सफलता बताया और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच अब बातचीत का सिलसिला शुरू होगा।


रेलवे का नया आदेश जारी, रेलगाड़ियां तय समय पर चलेंगी
युद्ध विराम के बाद भारतीय रेलवे ने नया आदेश जारी किया है। जो ट्रेनें पहले रद्द की गई थीं। उन्हें बहाल कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जम्मू तवी, श्रीमाता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन के साथ-साथ उधमपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली रेलगाड़ियां अब निर्धारित समय से चलेंगी। शनिवार शाम को जाने वाली रेलगाड़ी उत्तर संपर्क क्रांति, श्री शक्ति एक्सप्रेस और जम्मू से चलने वाली अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रवाना होंगी। कटड़ा रेलवे स्टेशन से चलने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस अपने तय समय से तकरीबन पांच घंटे देरी से रवाना होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed