{"_id":"69bdbd9c5c9f7c69cb0d045e","slug":"katra-navratri-vaishno-devi-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103254-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आस्था के आगे बौनी मौसमी चुनौती... पहले दिन 31,690 तो दूसरे दिन रात 10 बजे तक 34452 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आस्था के आगे बौनी मौसमी चुनौती... पहले दिन 31,690 तो दूसरे दिन रात 10 बजे तक 34452 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। नवरात्र के पहले दिन 31690 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि बारिश के चलते ठंड बढ़ गई और श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े निकालने पड़े लेकिन जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रा का सिलसिला निरंतर जारी रहा।
शुक्रवार को दूसरे नवरात्र में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ और आसमान में बादल छाए रहे। इसके बावजूद भक्तों की संख्या में कमी नहीं आई। रात 10 बजे तक करीब 34,452 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जिससे भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।
श्रीधर चौक का दुर्गा पंडाल बना मुख्य आकर्षण
भवन की ओर बढ़ने से पहले देशभर से आने वाले श्रद्धालु कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड स्थित श्रीधर चौक पर स्थापित भव्य दुर्गा पंडाल में हाजिरी लगा रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति की ओर से सजाए गए विशाल पंडाल में मां दुर्गा के साथ-साथ मां महाकाली, मां सरस्वती, भगवान गणेश और माता वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि पंडाल में माथा टेकने से उनकी यात्रा सफल और मंगलमय होती है। यहां सुबह-शाम होने वाली भव्य आरती में बड़ी संख्या में भक्त भाग ले रहे हैं जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
भक्तिमय हुआ वातावरण
पूरी धर्मनगरी इन दिनों माता के भजनों और जयकारों से गूंज रही है। बाजारों में रौनक है और हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर जुटे हुए हैं।