फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Narayana Super Speciality Hospital, Save Life of Boy

Udhampur News: दुर्लभ और गंभीर हृदय रोग से जूझ 16 वर्षीय किशोर की बचाई जान

विज्ञापन
Katra, Narayana Super Speciality Hospital, Save Life of Boy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कटड़ा के डॉक्टरों ने चिकित्सा कौशल का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए 16 वर्षीय किशोर की जान बचाई है। यह किशोर एक दुर्लभ और गंभीर हृदय रोग से जूझ रहा था। मरीज को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था।
उसकी ऑक्सीजन सैचुरेशन मात्र 80 प्रतिशत और दिल की धड़कन 180 बीट प्रति मिनट थी। उसे तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीत सिंह चंदेल और डॉ. नेहा राजपूत की देखरेख में आईसीयू में भर्ती किया गया। जांच में पाया गया कि हृदय की कार्यक्षमता केवल 25 प्रतिशत रह गई थी। किशोर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर पांच दिन तक रखा गया। करीब 12 दिन तक डॉ. संजीत और डॉ. नेहा व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार शर्मा तथा क्रिटिकल केयर टीम ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन

यह मामला रैकेट्सियल मायोकार्डाइटिस का था जो बच्चों में बेहद दुर्लभ और प्राणघातक संक्रमण माना जाता है। डॉ. चंदेल ने बताया कि यह अस्पताल में सामने आए अब तक के सबसे जटिल और दुर्लभ बाल हृदय रोग मामलों में से एक था, जिसकी सफलता डॉक्टरों की कुशलता और टीमवर्क का परिणाम है। इस पूरे उपचार की लागत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत सरकार ने वहन की। इससे बच्चे के परिवार पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल ने कहा कि यह मामला हमारे अस्पताल की उस क्षमता को दर्शाता है, जिसके दम पर हम जटिल से जटिल आपातकालीन स्थितियों में भी मरीजों को जीवनदान दे पा रहे हैं। अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. एमएम मथावन ने कहा कि इतने गंभीर मामले का सफल इलाज केवल बाल रोग, हृदय रोग और इंटेंसिव केयर विभागों के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed