{"_id":"64de6eb41c938e34360dd615","slug":"katra-mata-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-114-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
Fri, 18 Aug 2023 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
शाम सात बजे तक करीब 19 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा, लेकिन भवन में दिनभर बादल और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने के कारण हेलिकप्टर सेवा प्रभावित रही। इस कारण श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया। उधर, रोपवे और बैटरी कार सेवा जारी रही। शाम सात बजे तक करीब 19 हजार भक्त पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। मां वैष्णो के जयकारों से धर्मनगरी से लेकर भवन जयकारों से गूंज रहा है।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 23105 श्रद्धालुओं ने मां की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाई थी। वीरवार को शाम चार बजे तक करीब 15510 और शाम सात बजे तक करीब 19000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की और प्रस्थान कर चुके थे। पंजीकरण कक्ष बंद होने में अभी तीन घंटे का समय शेष था। शाम छह बजे के करीब हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई हैं। उधर, वीकेंड के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ गिरावट आई है।