फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Mata Vaishno Devi Yatra Stoped, Pilgrims Reached

Udhampur News: 11वें दिन भी माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद, दर्शनी ड्योढ़ी पर ही माथा टेक लौट रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
Katra, Mata Vaishno Devi Yatra Stoped, Pilgrims Reached
देशभर से दर्शनों को आये श्रद्धालु दर्शनी ड्योड़ी से माता को प्रणाम कर घरों की ओर रुक करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ और खुशनुमा रहा। दोपहर बाद अचानक त्रिकुटा पर्वत पर घने बादल छा गए। उधर सुरक्षा कारणों के चलते 11वें दिन भी माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित रही। श्रद्धालु दर्शनी ड्योढ़ी पर ही माथा टेककर लौट रहे हैं।
सैकड़ों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटड़ा पहुंच रहे हैं लेकिन वे दर्शनी ड्योढ़ी से आगे नहीं जा सके। श्रद्धालुओं ने मायूस होकर वहीं से माथा टेका और माता रानी के जयकारे लगाते हुए घरों की ओर रवाना हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा का बंद रहना न केवल श्रद्धालुओं के लिए दुखद है बल्कि इससे स्थानीय कारोबार पर भी गहरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

होटल, ढाबा मालिकों और दुकानदारों को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीमें लगातार हालात का जायजा ले रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यात्रा बहाल होने में और समय लग सकता है। श्रद्धालु कटड़ा तो पहुंच रहे हैं लेकिन यात्रा बंद होने के कारण वे केवल शहर और आसपास के मंदिरों में ही पूजा-अर्चना कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed