फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, maa vashno devi yatra

Udhampur News: साढ़े पांच बजे तक जारी रही हेलिकॉप्टर सेवा

Tue, 09 Jul 2024 06:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
katra, maa vashno devi yatra
सुहावने मौसम में जयकारों से गूंज रही धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन
विज्ञापन

17 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो की पवित्र यात्रा जारी है। सोमवार को मौसम साफ रहने पर हेलिकॉप्टर सेवा साढ़े पांच बजे तक जारी रही, जिसका भक्तों ने खूब लाभ उठाया है। वहीं, मौसम सुहावना होने पर धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। शाम छह बजे तक करीब 17 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
भवन से मिली जानकारी के मुताबिक दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह-शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है। इससे मौसम सुहावना हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे हैं। गत दिनों गर्मी के कारण भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब बरसात शुरू होने से काफी राहत मिल रही है। सुहावने मौसम में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। सोमवार को मौसम साफ रहने से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा साढ़े पांच बजे तक जारी रही। इसके अलावा अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू की मदद से जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। पंजीकरण कक्ष के अनुसार रविवार को 28500 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, सोमवार को छह बजे तक करीब 17400 भक्त पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन




13 दिन में 35 श्रद्धालुओं ने उठाया जम्मू-कटड़ा हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से 25 जून को जम्मू हवाई अड्डे से त्रिकुटा भवन के पास बने पंछी हेलिपैड के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू की गई है। लेकिन, त्रिकुटा भवन क्षेत्र में बारिश और धुंध के चलते केवल ढाई दिन ही श्रद्धालुओं को सुविधा मिल पाई है। 13 दिन में करीब 35 श्रद्धालुओं ने सुविधा का लाभ उठाते हुए मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। जम्मू हवाई अड्डे से पंछी हेलिपैड तक शुरू की गई सेवा को उन श्रद्धालुओं को ज्यादा लाभ मिल रहा है, जिनके पास समय की कमी है और यात्रा करने में असमर्थ हैं। सुविधा के जरिये श्रद्धालु सुबह हेलिकॉप्टर से आ कर दर्शन कर शाम को लौट सकते हैं। इसके अलावा उन्हें श्राइन बोर्ड की ओर से कई सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed