{"_id":"6689d4a9ce99bd182d08f5b4","slug":"katra-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101079-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से बंद हुआ बैटरी कार मार्ग सुबह बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से बंद हुआ बैटरी कार मार्ग सुबह बहाल
विज्ञापन
वैष्णो देवी के भक्तों को मिली राहत, शाम छह बजे तक 27 हजार श्रद्धालुओं ने किया भवन की ओर प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार रात बारिश के बाद बंद हुआ बैटरी कार मार्ग शनिवार सुबह 8 बजे खोल दिया गया। इससे वैष्णो देवी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को राहत मिली।
भवन समेत कटड़ा में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन शाम को धूप निकली। धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। हालांकि बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान किया। शाम छह बजे तक करीब 27 हजार श्रद्धालु भवन की ओर निकल चुके थे।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार रात को हुई बारिश और दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई। इससे श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह 10 बजे के बाद धुंध के चलते कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी। अर्द्धकुंवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर शुक्रवार रात को बारिश के कारण मार्ग पर मलबा आ गया था, जिसके कारण मार्ग रात 8 बजे आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार सुबह 8 बजे बैटरी कार सेवा फिर बहाल कर दी गई। भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी जारी रही, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 32700 भक्तों ने पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। बुधवार को शाम छह बजे तक ऑनलाइन सहित 27 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवाकर व आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि कक्ष बंद होने में अभी समय बाकी था।