{"_id":"69d6bd67103870edce084077","slug":"katra-jammu-division-returned-bag-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103351-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू मंडल के रेलवे स्टाफ ने लौटाया गहनों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू मंडल के रेलवे स्टाफ ने लौटाया गहनों से भरा बैग
विज्ञापन
कटड़ा। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दो घटनाओं में रेल कर्मियों ने यात्रियों के खोए हुए कीमती सामान को सुरक्षित लौटाकर विभाग का मान बढ़ाया है।
छह अप्रैल को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर महिला यात्री बैग भूल गई थी जिसमें सोने के आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात आरपीएफ कर्मियों को बैग मिला जिसे टिकट चेकिंग स्टाफ के सुपुर्द किया गया। स्टाफ सदस्य आदिल हुसैन और अकीब अहमद ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्री का मोबाइल नंबर ढूंढा और श्रीनगर स्टेशन पर बैग सुरक्षित उन्हें सौंप दिया। अन्य मामले में कठुआ स्टेशन पर छूटा यात्री का ट्रॉली बैग सीसीटीसी नवदीप अंतिल ने लौटाया।
सराहनीय कार्यों के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने मंदीप कुमार, मोनिका और अमित कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने स्टाफ की ईमानदारी और टिकट जांच के माध्यम से राजस्व वृद्धि में उनके योगदान की सराहना की। यात्रियों ने भी स्टाफ के प्रति कृतज्ञता जताई। संवाद