{"_id":"686d777cdd05579abf04cb03","slug":"katra-jal-shakti-dept-shrine-board-gave-memorandum-katra-news-c-309-1-sjam1002-102099-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्राइन बोर्ड के सीईओ को अस्थायी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्राइन बोर्ड के सीईओ को अस्थायी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि श्राइन बोर्ड के अधीन विभाग के करीब 166 अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सौंपे गए ज्ञापन में अस्थायी कर्मचारियों के वार्षिक वेतन में वृद्धि, जिन अस्थायी कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार को नौकरी उपलब्ध करवाना, जो कर्मचारी 60 साल की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त हो चुके हैं उनके परिवार को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना, काम के दौरान अस्थायी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना आदि शामिल हैं।
पवन कुमार ने बताया कि सीईओ ने आश्वासन दिया है की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों में अशोक कुमार, बिशन दास, गोपाल दास, राजकुमार आदि मौजूद थे।