{"_id":"685c6132ce79c74dea042ade","slug":"katra-himkoti-route-closed-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102027-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मलबा गिरने से हिमकोटी मार्ग 10 घंटे रहा बंद, सुबह आवाजाही हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मलबा गिरने से हिमकोटी मार्ग 10 घंटे रहा बंद, सुबह आवाजाही हुई बहाल
विज्ञापन
भारी बारिश से हिमकोटी मार्ग पर गिरा मलवा व पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के भवन में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक बार फिर हिमकोटी व बैटरी कार मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ। पत्थरों के साथ मलबा सड़क मार्ग पर आ गया। श्राइन बोर्ड ने देर रात करीब एक बजे यह मार्ग बंद कर दिया। 10 घंटे मार्ग बंद रहा, सुबह सड़क को साफ कर आवाजाही बहाल की गई।
उधर, श्रद्धालु लगातार हो रही बारिश के बीच पारंपरिक मार्ग से धीरे-धीरे भवन की ओर आते-जाते रहे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बैटरी कार मार्ग एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही बैटरी कार सेवा भी बहाल हो गई। इससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। बीते लगभग पांच दिन से लगातार खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान लगातार परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
बावजूद इसके श्रद्धालु लगातार यात्रा जारी रखे हुए हैं। दूसरी ओर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात हैं। श्रद्धालुओं को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह पूरी सावधानी के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा करें। वही धर्मनगरी कटड़ा से चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा लगातार ठप पड़ी हुई है। त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों का जमघट है। इस कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिमकोटी मार्ग बैटरी कारों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है और यह मार्ग भवन तक की यात्रा को आसान बनाता है। ऐसे में इसका बंद होना यात्रा को काफी प्रभावित करता है। फिलहाल मार्ग को खोल दिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।