{"_id":"68aa1df9c0e339254e0e4761","slug":"katra-held-protest-shri-mata-vaishno-devi-shrine-board-office-katra-news-c-309-1-sjam1002-102280-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत से छेड़छाड़ बंद करो, वैष्णो देवी मंदिर में वीआईपी कल्चर बंद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत से छेड़छाड़ बंद करो, वैष्णो देवी मंदिर में वीआईपी कल्चर बंद करो
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड कार्यालय के बाहर सड़क किनारे प्रदर्शन कर रहे युवा
- फोटो : samvad
- धर्मनगरी कटड़ा में युवाओं ने श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को कटड़ा में स्थानीय युवाओं ने सोहन चांद की अगुआई में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। इसमें युवाओं ने हाथों में बैनर पकड़े हुए थे जिन पर त्रिकुटा पर्वत से छेड़छाड़ बंद करो और वैष्णो देवी मंदिर में वीआईपी कल्चर बंद करो की मांग लिखी गई थी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाल ही में त्रिकुटा पर्वत सहित आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं जिससे बड़े पैमाने पर विनाशकारी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। उनका आरोप था कि पर्वतों पर हो रहे छेड़छाड़ वाले कार्यों के कारण प्राकृतिक आपदाएं तेजी से सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि मां वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ को तुरंत रोका जाए ताकि आने वाले समय में और कोई अनहोनी न हो।
इसके साथ ही युवाओं ने एक और अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि मां वैष्णो देवी यात्रा को लेकर वीआईपी कल्चर ने सामान्य श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल रखा है। मां के दरबार में सभी श्रद्धालुओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा समाप्त की जानी चाहिए। युवाओं का कहना था कि जब लाखों लोग कठिन पैदल यात्रा कर मां के दरबार तक पहुंचते हैं तो वहां किसी भी तरह का भेदभाव उचित नहीं है।
विज्ञापन
उनका यह भी कहना था कि वीआईपी कल्चर को बढ़ावा मिलने से आम श्रद्धालु घंटों लंबी लाइनों में प्रतीक्षा करते रहते हैं जबकि कुछ लोग विशेषाधिकारों का लाभ उठाकर सीधे दर्शन कर लेते हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अपील की कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और मां वैष्णो देवी यात्रा को पूरी तरह से समानता और प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा पर केंद्रित किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों के नाम सोहन चंद, जगदीश कुमार, दीपक कुमार, सुझान सिंह, अकरम अली, विक्की कोहली सहित अन्य युवा मौजूद रहे।