{"_id":"68c330e5c25554b2c00b9476","slug":"katra-four-trains-start-katra-railway-station-katra-news-c-309-1-sjam1002-102368-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत समेत चार ट्रेनों का संचालन कटड़ा से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत समेत चार ट्रेनों का संचालन कटड़ा से शुरू
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बनाए गए हेल्प डेस्क से जानकारी लेते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रेलवे विभाग ने कटड़ा-जम्मू रेल मार्ग को सुचारु करते हुए कई ट्रेनों का संचालन वीरवार को शुरू कर दिया। बता दें कि रेल मार्ग पर जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से जाने वाली रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई थीं ।
अब रेलवे विभाग ने रेलगाड़ियों का संचालन सुचारु करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कटड़ा-दिल्ली के मध्य चलने वाली उत्तर संपर्क क्रांति रेल जो पहले सिर्फ जम्मू तक आ रही थी वह अब कटड़ा से रवाना हुई। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनल मुंबई से कटड़ा तक चलने वाली स्वराज एक्सप्रेस के साथ-साथ कटड़ा-तमिलनाडु नवयुग एक्सप्रेस और कटड़ा-दिल्ली के मध्य चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेल भी एक बार फिर कटड़ा से शुरू कर दी गई है।
इससे यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे विभाग का कहना है कि कटड़ा -जम्मू रेल मार्ग पूरी तरह से ठीक हो जाने पर बाकी ट्रेनों का भी जल्द परिचालन शुरू किया जाएगा जिससे देश भर से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।