{"_id":"66492fc795614aa33b069b14","slug":"katra-e-bus-services-to-jammu-railway-station-katra-news-c-309-1-sjam1002-100946-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा के बीच ई-बस सेवा शुरू, रोजाना पांच बसें लगाएंगी दो फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा के बीच ई-बस सेवा शुरू, रोजाना पांच बसें लगाएंगी दो फेरे
Sun, 19 May 2024 04:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
वातानुकूलित बस में 35 यात्रियों को मिलेगी सुविधा, व्हीलचेयर भी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के भक्तों की सुविधा के लिए शनिवार से धर्मनगरी कटड़ा के लिए ई-बसों का परिचालन शुरू हो गया है। इसका परिचालन जम्मू स्मार्ट सिटी की ओर से किया जा रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा बस स्टैंड तक रोजाना पांच ई-बसें चलेंगी और रोजाना हर बस दो फेरे लगाएगी। वातानुकूलित और साफ सुथरी बस में 35 यात्री एक ही समय सफर कर सकते हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सवारी का 135 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। बस में मोबाइल चार्जिंग के पाइंट बना गए हैं। साथ ही हर बस में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा रहेगी। मौजूदा समय में जम्मू से 80 से 110 रुपये के बीच हैं, जिनमें वातानुकूलित बसें शामिल हैं। लेकिन, इन ई-बसों में सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं अतिरिक्त हैं।