फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, deadly attack, youth

Udhampur News: कटड़ा में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
katra, deadly attack, youth
कटड़ा। धर्मनगरी में दिनदहाड़े हुई वारदात ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिज चौक के समीप करीब छह बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को जसविंदर सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी सारणा नुमाई चौक के पास मौजूद था तभी करीब छह युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने धारधार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर पर गहरे घाव होने के कारण युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी कामेश्वर पुरी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्राथमिक दृष्टि में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है लेकिन पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed