{"_id":"66eb80a0debaa8025e00885d","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101265-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
Thu, 19 Sep 2024 07:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित, बैटरी कार और रोपवे सेवा का श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में मंगलवार रात को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार को दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर धुंध व बादल छाए रहे। इस कारण अन्य दिनों की भांति हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। वहीं, शाम तक 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान किया है।
सुबह से लेकर शाम तक धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंजता रहा। बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया है। वहीं, मौसम सुहावना होने के चलते श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पंजीकरण कक्ष के बाहर दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
पंजीकरण कक्ष के अनुसार मंगलवार को 24,764 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार बुधवार को शाम सात बजे तक 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। यात्रा बंद होने में तीन घंटे शेष है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा दिनभर श्रद्धालु पैदल, पिट्ठू, पालकी और घोड़ों के माध्यम से जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।