फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: चॉपर सेवा पर धुंध की मार<bha>;</bha> पैदल यात्रा जारी, हो रही जय जयकार

Wed, 18 Sep 2024 04:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा, श्रद्धालुओं को पैदल ही करनी पड़ी यात्रा
विज्ञापन

शाम तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
बैटरी कार और रोपवे सेवा रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी धुंध का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर देखने को मिला है। कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर सेवा स्थगित रही, जिस कारण श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। शाम तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
वहीं, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। सुबह से शाम तक धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंजता रहा। पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से भवन की ओर जयकारे लगाते जाते रहे।
विज्ञापन

बारिश होने और त्रिकुटा पहाड़ पर धुंध पड़ने से मौसम सुहावना हो गया है, जिसका श्रद्धालुओं को खूब लाभ मिल रहा है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को 24,600 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार मंगलवार शाम सात बजे तक 20,190 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे बरसात के चलते दो से तीन माह तक त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रहती है। इस कारण आए दिन हेलिकॉप्टर सेवा बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed