फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, climate, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: तेज हवाएं चलते से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

Thu, 20 Jun 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
katra, climate, culture, maa vashno devi yatra
ढाई घंटे पहले करनी पड़ी बंद, 24 हजार भक्त पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद मां वैष्णो देवी के भक्तों में उत्साह बरकरार है। रोजाना देशभर से बढ़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कटड़ा पहुंच रहे हैं। शाम छह बजे तक 21 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर त्रिकुटा भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। उधर, तेज हवाएं चलने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा करीब ढाई घंटे पहले बंद करनी पड़ी है।

वीकेंड को छोड़ अन्य दिनों में 35 से 40 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार भी शाम को भी तेज हवाएं चलने का दौर जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आई हैं। हेलिकॉप्टर सेवा ढाई घंटे पहले बंद करनी पड़ी है। रोपवे व बैटरी कार सेवा अन्य दिनों की तरफ सुचारू रही। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 35800 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी तरह बुधवार को शाम छह बजे तक 24 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed