{"_id":"6897a5871f32c4739002a2d1","slug":"katra-bjp-district-president-rohit-dubey-rakhi-celebration-katra-news-c-309-1-sjam1002-102221-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भाजपा नेताओं ने सेना के के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भाजपा नेताओं ने सेना के के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष व अन्य सीआरपीएफ के जवानों के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। कटड़ा-रियासी मार्ग पर कटड़ा से लगभग छह किलोमीटर दूर पंचायत अघार जितो के गांव डीडी मोड़ में सेना के शिविर में पहुंचकर जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे व अन्य नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।
इस मौके पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) कटड़ा की सदस्य सदस्य निर्मला देवी, बाबा धनसर मंडल की अध्यक्ष शालू शर्मा व अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने सेना के अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखियां बांधीं। जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि सेना के अधिकारी व जवान अपने घरों से दूर रहकर देशवासियों की रक्षा कर रहे हैं जो किसी तपस्या से काम नहीं है। सेना के अधिकारियों व जवानों को उनकी बहनों की कमी ना खले इसलिए जिला भाजपा की टीम ने यह प्रयास किया है।
रोहित दुबे ने कहा कि जांबाज वीरों का साहस, त्याग और देशभक्ति हम सबके लिए प्रेरणा है। हृदय से इन वीरों को नमन है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रमेश शर्मा, सुदर्शन सिंह, राकेश कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।