{"_id":"687be9b7a32733aefb0ddf27","slug":"katra-arto-reasi-neeraj-sharma-checking-the-vehicles-katra-news-c-309-1-sjam1002-102143-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 60 वाहनों के ई-चालान कर 1,40,900 जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 60 वाहनों के ई-चालान कर 1,40,900 जुर्माना वसूला
विज्ञापन
यातायात विभाग के अधिकारी ऑटो की जांच करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। यातायात आयुक्त विशेष पाल महाजन के निर्देश पर मोटर व्हीकल विभाग की टीम ने शनिवार को वाहनों की जांच की। एआरटीओ रियासी नीरज शर्मा की अगुआई में विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाकर 200 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के ई-चालान कर 1,40,900 जुर्माना वसूल किया गया।
नाके कटड़ा-जम्मू मार्ग पर मूरी क्षेत्र, कटड़ा- रियासी मार्ग पर बालनी क्षेत्र, कटड़ा शहर और रेलवे मार्ग आदि जगहों पर लगाए गए। विभाग की लगभग 200 वाहनों की जांच की। इनमें अधिकांश तीन पहिया वाहन तथा मारुति वैन आदि शामिल हैं। जरूरी दस्तावेज न होने, ओवरलोडिंग व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर वाहनों के चालान काटे गए और जुर्माना राशि वसूल की गई। इस दौरान नौ वाहनों को जब्त भी किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान आठ ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन करने की सिफारिश की गई। एआरटीओ शर्मा ने कहा कि कटड़ा में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसलिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह यातायात के नियमों का हर हाल में पालन करें। यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार न करें।
विज्ञापन
कटड़ा में जगह-जगह तीन पाहिया वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर नीरज शर्मा ने कहा कि इसकी इजाजत बिल्कुल नहीं दी जाएगी। इस मौके पर मोटर व्हीकल विभाग के इंस्पेक्टर तुषार अंथाल, सुरेंद्र, संदीप के साथ ही विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।